Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
मोदी
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
suncitynews0786
अररिया में लगा स्वदेशी खादी महोत्सव मेला, हर खरीदारी पर Flat 30% की छूट, 10 दिसंबर तक उठाएं सुनहरा मौका!
Araria, Araria
| Nov 28, 2026
MORE NEWS
फारबिसगंज कॉलेज चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल !
Araria, Araria | Nov 28, 2026
नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ फारबिसगंज से जोगबनी तक निकली साइकिल रैली, बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश एसडीओ अभय तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने किया नेतृत्व, बोले- नशे के खिलाफ समाज के हर व्यक्ति को लड़नी होगी लड़ाई जोगबनी (अररिया)। नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फारबिसगंज से जोगबनी तक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। इसमें फारबिसगंज, बथनाहा और जोगबनी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ एसएसबी जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में निकली रैली फारबिसगंज रेलवे स्टेशन यार्ड से शुरू होकर जोगबनी रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची। इस दौरान एसडीओ अभय तिवारी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में समाज के हर व्यक्ति और हर बच्चे की भागीदारी जरूरी है। नशे की गिरफ्त में फंसा व्यक्ति सिर्फ अपना जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य और उनके सपनों को भी नुकसान पहुंचाता है। कई पिता नशे की लत के कारण अपने बच्चों के सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि जोगबनी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। यदि जोगबनी को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलती है तो पूरे अररिया जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। हमारा प्रयास है कि नशा न तो जिले के अंदर प्रवेश करे और न ही यहां से बाहर इसकी तस्करी हो। इसी उद्देश्य से फारबिसगंज से जोगबनी तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा छोड़ने तथा बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में भारत-नेपाल मैत्री और आपसी समन्वय का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर नेपाल प्रशासन के पदाधिकारी, खुर्शीद खान, जीतेन्द्र पुर्वे आर्य, संजय शर्मा, अनवर राज, राजू राय, प्रभात सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Araria, Araria | Nov 28, 2026
🏭 **अररिया में उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार!** डीएम विनोद दूहन ने बियाडा में की उद्योग वार्ता। उद्यमियों ने उठाईं बिजली, सुरक्षा और जमीन की समस्याएं। डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। लेदर, जूट और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी हुई चर्चा। 📍 फारबिसगंज, अररिया | बिहार **देखिए पूरी खबर सिर्फ NavBihar 24 पर।** #ArariaNews #BiharNews #NavBihar24 #Araria #Faribaganj BIADA IndustryNews VinodDuhan BiharIndustrialDevelopment IndustrialDevelopment BiharUpdate BreakingNews ArariaUpdate BusinessNews Bihar
Araria, Araria | Nov 28, 2026
अररिया में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने उद्यमियों के साथ की उद्योग वार्ता
Araria, Araria | Nov 28, 2026
अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया शुभारंभ।
Araria, Araria | Nov 28, 2026
अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन।क्या कहते हैं सांसद प्रदीप कुमार सिंह
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की पहल, BIADA में आयोजित हुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता। जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, निवेशकों एवं उद्यमियों की समस्याओं को समझने तथा उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में BIADA औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ उद्योग वार्ता आयोजित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी छोटी-से-छोटी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना तथा संबंधित विभागों के समन्वय से उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में उद्यमियों ने बिजली, विद्युत आपूर्ति, आधारभूत संरचना, सुरक्षा, लाइसेंस नवीनीकरण, उद्योग हेतु अनुदानित सौर ऊर्जा तथा सुरक्षा हेतु औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी का निर्माण एवं अन्य व्यावहारिक समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को दिया गया। साथ ही BIADA क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा उद्योगों में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। BIADA क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं बंद स्ट्रीट लाइट को सही करने हेतु उप महाप्रबंधक, डीआईसीएम, व्यवसाय कर आयुक्त सहित संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि जलजमाव एवं अंधकार की समस्या से उद्यमियों को राहत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों को जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट (ZED) तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए गुणवत्ता आधारित एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं और सुविधाओं की जानकारी जिलाधिकारी महोदय के आदेश के आलोक में महाप्रबंधक द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त श्रम संसाधन विभाग से संबंधित बायलर लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। जिले में उपलब्ध संसाधनों, संभावनाओं एवं औद्योगिक क्षमता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से लेदर, जूट, टेक्सटाइल एवं फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उद्यमियों की बिक्री से संबंधित समस्याओं पर भी विचार किया गया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निवेशकों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने तथा जिले में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उद्योग वार्ता की यह पहल जिला प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अररिया में निवेश एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया धर्मगंज पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, किशोरियों ने निकाला कैंडल मार्च अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत धर्मगंज पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत सरकार भवन परिसर से कैंडल मार्च निकालकर की गई। इसमें पंचायत की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह की रोकथाम एवं इसके उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य संबंधित कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
Araria, Araria | Nov 27, 2026