Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
मोदी
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
ararialive
अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया शुभारंभ।
Araria, Araria
| Nov 28, 2026
MORE NEWS
अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन।क्या कहते हैं सांसद प्रदीप कुमार सिंह
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की पहल, BIADA में आयोजित हुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता। जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, निवेशकों एवं उद्यमियों की समस्याओं को समझने तथा उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में BIADA औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ उद्योग वार्ता आयोजित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी छोटी-से-छोटी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना तथा संबंधित विभागों के समन्वय से उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में उद्यमियों ने बिजली, विद्युत आपूर्ति, आधारभूत संरचना, सुरक्षा, लाइसेंस नवीनीकरण, उद्योग हेतु अनुदानित सौर ऊर्जा तथा सुरक्षा हेतु औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी का निर्माण एवं अन्य व्यावहारिक समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को दिया गया। साथ ही BIADA क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा उद्योगों में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। BIADA क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं बंद स्ट्रीट लाइट को सही करने हेतु उप महाप्रबंधक, डीआईसीएम, व्यवसाय कर आयुक्त सहित संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि जलजमाव एवं अंधकार की समस्या से उद्यमियों को राहत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों को जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट (ZED) तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए गुणवत्ता आधारित एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं और सुविधाओं की जानकारी जिलाधिकारी महोदय के आदेश के आलोक में महाप्रबंधक द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त श्रम संसाधन विभाग से संबंधित बायलर लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। जिले में उपलब्ध संसाधनों, संभावनाओं एवं औद्योगिक क्षमता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से लेदर, जूट, टेक्सटाइल एवं फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उद्यमियों की बिक्री से संबंधित समस्याओं पर भी विचार किया गया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निवेशकों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने तथा जिले में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उद्योग वार्ता की यह पहल जिला प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अररिया में निवेश एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया धर्मगंज पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, किशोरियों ने निकाला कैंडल मार्च अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत धर्मगंज पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत सरकार भवन परिसर से कैंडल मार्च निकालकर की गई। इसमें पंचायत की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह की रोकथाम एवं इसके उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य संबंधित कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया में उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। क्या कहते हैं डीएम विनोद दूहन
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज अररिया स्थित +2 एच ई हाई स्कूल में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अररिया के सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में संविधान के ऐतिहासिक महत्व, संवैधानिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मूल्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को प्रदत्त अधिकारों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का आधार है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ हुए व्यवहार से हमें इतिहास के महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान दिवस की शुरुआत, बाबा साहेब के पंचतीर्थों का विकास तथा उनके विचारों और विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के लिए किए गए प्रयास उल्लेखनीय हैं। सांसद ने कहा कि संविधान का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। हमें बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विनय प्रसाद, श्री विनोद प्रसाद, अररिया सिविल कोर्ट के पीपी श्री रमानंद मंडल, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री विजय भगत, सह संयोजक श्री दिनेश भगत, भाजपा जिला महामंत्री श्री आकाश राज, जिला मंत्री श्री नीरज झा एवं श्रीमती कनकलता झा, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रताप नारायण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, छात्र एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा। संविधान का सम्मान, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय का संकल्प ही संविधान गौरव दिवस का वास्तविक संदेश है।
Araria, Araria | Nov 27, 2026
फारबिसगंज में उद्योग वार्ता: उद्यमियों ने डीएम के सामने रखीं बिजली, सुरक्षा और जमीन की मांगें #navbihar24 #biharnews #ararianews #dmararia
Araria, Araria | Nov 27, 2026
Choose Life, Not Drugs: अररिया का बड़ा जागरूकता अभियान
Araria, Araria | Nov 27, 2026
फारबिसगंज। अररिया जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने और स्थानीय कारोबार को मजबूत बनाने की दिशा में जिलाधिकारी विनोद दोहन ने शुक्रवार को फारबिसगंज स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग वार्ता के तहत बियाडा में संचालित छोटे-बड़े उद्योगों के संचालकों और स्थानीय व्यापारियों से वन-टू-वन बातचीत की। बैठक में उद्योगों की समस्याओं, संभावनाओं और जिले को औद्योगिक पहचान दिलाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने लेदर इंडस्ट्रीज, फूड सप्लीमेंट, जूट, मखाना सहित अन्य उद्योगों की संभावनाओं पर व्यापारियों से राय ली। उन्होंने कहा कि अररिया जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उद्योगों का विस्तार जरूरी है। ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिनसे स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा हों। वार्ता के दौरान व्यापारियों ने बिजली की समस्या, साफ-सफाई, महंगे मेंटेनेंस चार्ज और अन्य बुनियादी परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। सौरभ इंडस्ट्रीज की ओर से मेंटेनेंस शुल्क का मुद्दा उठाया गया, जबकि मखाना कारोबारी बीएन देव ने बैंकिंग लेनदेन में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया। व्यापारियों ने नेपाल से आने वाले उत्पादों के कारण स्थानीय बाजार की बिक्री प्रभावित होने की बात कही। साथ ही छोटी-मोटी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। एक व्यापारी ने मनोरंजन उद्योग की संभावनाओं पर भी सुझाव दिया। डीएम विनोद दोहन ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसडीओ अभय तिवारी, डीएसपी राजकिशोर कुमार, उद्योग विभाग के जीएम मोहम्मद अफान के अलावा व्यापारी अशोक चौधरी, संजीव मंडल, पप्पू जायसवाल, बीएन देव, गुलाब उद्योग और सौरभ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि सहित बियाडा के सभी छोटे-बड़े व्यापारी मौजूद थे।
Araria, Araria | Nov 27, 2026
अररिया में संविधान गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन, सांसद प्रदीप कुमार... - Araria News