चौसा: चौसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 158 लीटर अवैध शराब जब्त, तस्कर फरार
Chausa, Buxar | May 28, 2026 मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर हनुमान नगर क्षेत्र में छापेमारी कर 158.76 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से फरार हो गया।छापेमारी में 8 पीएम ब्रांड के 180 एमएल वाले 432 टेट्रा पैक और 200 एमएल के 405 देशी शराब के टेट्रा पैक मिले है। शराब को छिपाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई की तैयारी थी। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई।