प्रतापगढ़: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया, कृषि भवन में सजीव प्रसारण देखा गया
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का किया गया हस्तान्तरण शनिवार को पीएम मोदी ने किया। कार्यक्रम का कृषि भवन में सजीव प्रसारण देखा गया।इस कार्यक्रम में जनपद के कृषकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। माननीय प्रधानमंत्री के सम्बोधन के उपरान्त करीब 2 बजे वैज्ञानिक वार्ता की गयी, जिसमें कृषकों को कृषि से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी दी गयी ।