प्रतापगढ़: चिलबिला में नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट के मामले में व्यापार मंडल प्रतिनिधि ने परिजनों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया
चिलबिला में दो दिन पूर्व नाबालिक बच्चें को बंधक बनाकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही शनिवार के दिन दोपहर 1:00 बजे व्यापार मंडल प्रतिनिधि चिलबिला स्थित बच्चें के परिजनों से मिला। व्यापार मंडल ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।