प्रतापगढ़: भांटी गांव में वज्रपात से ट्रांसफार्मर जल गया, पंद्रह दिन से गांव में फैला है अंधेरा
भाटी गांव में बारिश के दौरान हुए वज्रपात से ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके चलते गांव के सैकड़ो घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बावजूद भी विद्युत कर्मियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मामले की शिकायत गांव के रहने वाले अधिवक्ता शिवाकांत पांडेय ने समाधान दिवस में करते हुए आरोप लगाया कि 15 दिन से गांव की आपूर्ति ट्रांसफार्मर जलने से बाधित है।