प्रतापगढ़: भदवछ गांव में वृद्ध महिला से दो बेटियों ने धोखे से दो बहनों के हिस्से की भूमि का कराया दान पत्र
भदवछ गांव निवास निमरा देवी का आरोप है कि उसके पति संतू की मौत हो चुकी है। उसे चार बेटियां शारदा, शोभावती, इंद्रावती, धनपत्ती हैं। जो बारी-बारी से आकर उसकी देखभाल व सेवा करती है पूर्व में उसने एक वसीयत अपने चारों बेटियों के नाम लिखा था। बीते 30 अगस्त को उसकी दो बेटियां शारदा,धनपत्ती ने चारों बहनों के नाम वसीयत करने की बात कह कर उसे रजिस्ट्री कार्यालय लेकर आई।