बदायूं: PWD गेस्ट हाउस के निकट सड़क किनारे फुटपाथ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला
Budaun, Budaun | May 14, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के PWD गेस्ट हाउस के निकट राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव सड़क किनारे फुटपाथ पर पड़ा हुआ था। राजगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है। फिलहाल मोर की मौत किस वजह से हुई है इसका अभी पता नहीं चल सका है। वही पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने उच्च अधिकारियों को टिवीट माध्यम से जानकारी दी है।