बदायूं: दुगरैय्या गांव में देशी शराब के ठेके के विवाद में दो बाइक सवारों ने ठेके की दुकान पर सेल्समैन को गोली मारी, मौत हुई
Budaun, Budaun | May 13, 2025 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के रंजोरा गांव का रहने वाला मुकेश पुत्र महेश दुगरैय्या गांव के देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैय्या गांव में दो बाइक सवार देशी शराब के ठेके की दुकान पर आए और सेल्समैन मुकेश के सिर में गोली मार दी। मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।