बदायूं: उझानी कस्बे के बाईपास पर विद्युत पोल से टकराई कार, एक व्यक्ति की हुई मौत और दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | May 14, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के कांसपुर गांव के रहने वाले 52 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र खेमकरन अपनी वैगन आर कार से दिल्ली जा रहे थे। कि बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के उझानी कस्बे के बाईपास पर वैगनआर कार विघुत पोल से टकरा गई। जिसमें नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई और नेत्रपाल की पत्नी 50 वर्षीय कृष्णा देवी घायल हो गई। वैगन आर कार ड्राइवर अर्जुन चला रहा था।