बदायूं: बदायूं के कचहरी स्थित शिव मंदिर में दो सहेलियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर की शादी
Budaun, Budaun | May 13, 2025 बदायूं कचहरी परिसर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब कचहरी स्थित शिव मंदिर में दो सहेलियों ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर आपस मे शादी कर ली। उन्होंने कहा कि भले ही कानूनी रूप से हमारी शादी ना हो पाए। लेकिन हम दोनों अब जीवन भर साथ-साथ रहेंगे। एक दूसरे की पति पत्नी के रूप में साथ रहेंगे। यही भी बताया कि मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर धोखा दिया।