शिवपुरी नगर: खड़ीचरा गांव में पिता-बेटे ने युवक के साथ की मारपीट, भाई की मौत के बयान बदलने को लेकर हुआ झगड़ा
खड़ीचरा गांव के रहने वाले पहलाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ समय पूर्व उसके भाई की मौत हो गई थी। जिसमे परिवार के ही इंद्रपाल यादव गवाह था। जिन्होंने पैसे लेकर बयान बदल दिए। जिसका उसने बीती शाम बोला तो इंद्रपाल ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खनियाधाना के स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया