तारानगर: अगर गांव सहमति से सरपंच बनाए, तो 17 वार्डों के लिए 17 ट्रैक्टर-टैंकर और 5 साल तक तेल फ्री, परमाराम की अनोखी घोषणा वायरल
पंचायती राज चुनावों से पहले तारानगर विधानसभा के एक गांव में सरपंच पद के दावेदार परमाराम की एक अनोखी घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गांव में पानी की सबसे बड़ी समस्या है। मैं इच्छुक हूँ, अगर गांव सहमति से मुझे सरपंच बना देता है तो 17 वार्ड हैं, हर वार्ड के लिये एक ट्रैक्टर और एक टैंकर की व्यवस्था करूंगा। पानी मंगाओ और पानी पियो।"