निशा भगत के निधन से गुमला में शोक, पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग | झारखंड समाचार 24
झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत के निधन से गुमला में उनके परिवार और शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गुमला लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
निशा भगत आदिवासी अस्मिता, जमीन और सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही थीं। उनके निधन के बाद पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
परिवार और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
देखिए गुमला से सुशील कुमार सिंह की विशेष रिपोर्ट।
खबरों के लिए जुड़े रहें – झारखंड समाचार 24।
यह समाचार जनहित में उपलब्ध कराई गई जानकारी और संबंधित लोगों के बयानों पर आधारित है।
Simdega, Simdega | Nov 7, 2026