भगवानपुर: दहिया के प्रखंड दुर्गा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष व महंत उमेश राय का निधन, इलाके में शोक
भगवानपुर प्रखंड दुर्गा मंदिर दहिया के संस्थापक अध्यक्ष सह महंत करीब 81 वर्षीय उमेश राय उर्फ महंत जी का रविवार की शाम हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।