चित्तौड़गढ़: MPPG कॉलेज ग्राउंड में देशी इलेवन ने याराना सुपर इलेवन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
मातेश्वरी सेवा समिति की पांचवीं रात्रिकालीन चित्तौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में देशी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए याराना सुपर इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल में एमएनसीसी के 127 रन के लक्ष्य को देशी इलेवन ने बलराज की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत अंतिम गेंद से याराना 77 रन पर सिमट गई।