गोह: न्यू एरिया में सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने परिजनों से की मुलाकात
गोह विधानसभा क्षेत्र के गोह स्थित न्यू एरिया निवासी पप्पू चंद्रवंशी के करीब 18 वर्षीय पुत्र प्रिय राज का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। हादसे की दुःखद सूचना मिलने पर गोह विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने सोमवार शाम शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े ।