आलमनगर: जगदीशपुर बाजार में चोरी की कोशिश कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
आलमनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार में स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़ा। मालूम हो कि वह एक दुकान में चदरा तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीण जागे तो वह भागने लगा, इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड कर पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।