सरदारशहर: नवोदय विद्यालय के पास पैदल चल रहे व्यक्ति को निजी एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया
वार्ड 22 निवासी नरपत सिंह पुत्र भोजराज सिंह राजपुरोहित उम्र 45 साल बीकानेर रोड पर नवोदय विद्यालय के पास पैदल जा रहा था कि एक निजी एंबुलेंस ने उसकी टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल व्यक्ति का डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया।