सरदारशहर: CI मदनलाल बिश्नोई ने संभाला सरदारशहर पुलिस थाने का कार्यभार, शहर में चल रहे अवैध कैफे पर कार्रवाई रहेगी प्राथमिकता
सरदारशहर के नए थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए बताया कि मेरे कार्यभार संभालने के बाद पता चला है कि शहर में चल रहे अवैध कैफे में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती है। अब इन अवैध कैफे के खिलाफ प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी।