सरदारशहर: मालसर ग्राम पंचायत के सरपंच रामनिवास भादू का निधन, नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने किया दुख प्रकट
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रविवार अल सुबह 4 बजे मालसर ग्राम पंचायत के सरपंच रामनिवास भादू ने अंतिम सांस ली। वे पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा था। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने सरपंच रामनिवास भादू के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बताया कि रामनिवास भादू एक सक्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व थे।