सरदारशहर: मालासर टोल नाके के पास बाइक फिसलने से बाइक चालक सहित दो घायल, एक गंभीर घायल को किया रेफर
सरदारशहर के मेगा हाइवे पर मालासर टोल नाके के पास शनिवार रात्रि 10 बजे बाइक फिसलने से बाइक चालक सहित दो जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची रीडकोर हाईवे की एंबुलेंस के पायलट लालचंद व ईएमटी सिकंदर ने तुरंत 1 घायल को एंबुलेंस के सहयोग से सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को हायर सेंटर बीकानेर रैफर कर दिया।