सरदारशहर: काकलासर में 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से गाय की हुई मौत, विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
सरदारशहर के काकलासर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक और जानवर की जान चली गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे होशियारनाथ की गाय 11 हज़ार केवी के ट्रांसफॉर्मर की तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइस की।