चूरू: मतदान से पहले सुजानगढ़ और रतनगढ़ में तैयारियों का जायजा, कलक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
Churu, Churu | Nov 13, 2026 चूरू जिले में पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने सुजानगढ़ व रतनगढ़ उपखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।