रुदौली: 15 वर्षीय किशोरी स्कूटी से इलाज के लिए निकली, लापता, पटरंगा थाने में दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
पटरंगा थाने के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीते सोमवार की दोपहर में घर से पटरंगा बाजार स्थित डॉक्टर के पास जाने के लिए निकली, और घर नहीं लौटी, खोजबीन के बाद मंगलवार को उसकी पुत्री की स्कूटी रेलवे स्टेशन पटरंगा के बाहर खड़ी मिली, परंतु उसकी पुत्री नहीं मिली, मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है ।