रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर सेवा का सशक्त माध्यम-डा. वी.के. वर्मा
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर का 9 वां शपथ ग्रहण समारोह गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। ं निवर्तमान अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने रो. डा. वी. के. वर्मा को अध्यक्ष का कार्यभार सौपा। सचिव का दयित्व सुमिर गोयल ने संभाला।
अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि रोटरी समाजसेवा का बड़ा माध्यम है। इस दिशा में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा निरन्तर सृजनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। इसे और गति दिया जायेगा। अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये दो नये सदस्यों को पिन पहनाकर सदस्यता प्रदान की। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि रोटरी सेवा का बड़ा माध्यम है। र्चाटर अध्यक्ष रोटेरियन किशन गोयल ने क्लब के कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्लब को मण्डल से प्राप्त विभिन्न सकारात्मक कार्यो के लिए मिले पुरस्कारों को सदस्यों में वितरित किया गया। अतिथियों को शाल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम प्रभारी कौशल त्रिपाठी, रोटरी मिडटाउन के पूर्व अघ्यक्ष रो. मयंक श्रीवास्तव, डा राजेश पटेल, स्काउट गाइड के कमिश्नर कुलदीप सिंह, डा चन्दा सिंह क्लब सदस्य रोटेरियन महंत राम, अनमोल मोदी, प्रतिभा गोयल, आर डी चौधरी, विकास चौधरी एवं पटेल हास्पिटल के अनेक चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Sep 26, 2026