कुंडा: लोसनापुर तिराहे के पास से शादी का झांसा देने वाला वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर कुण्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त अजय गौतम (22 वर्ष) को बाघराय क्षेत्र के लोसनापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर राविवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया है।