अमरिया: अमरिया क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जनसंवाद, ग्रामीणों ने उठाईं बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की समस्याएं
अमरिया से खबर—केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने गांव कैंचू टांडा, पौटा और गायबोझ में जनसंवाद किया। कैंचू टांडा के शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने बिजली कनेक्शन, स्मार्ट मीटर, खराब सड़कें, जलभराव और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर शिकायत की।