मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र समारोह
----
सतना 26 सितम्बर 2026/‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष जन सेवा से देश सेवा’ अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1, सतना में ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, प्रमाण-पत्र वितरण समारोह एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने सहभागिता कर विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सपनों और कल्पनाओं में ही विकसित एवं सशक्त भारत की तस्वीर दिखाई देती है। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया। मेरे सपनों का भारत वह भारत है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और हमारा राष्ट्र गरीबी एवं भेदभाव से मुक्त होकर विकास, शांति की नई मिसाल कायम करे। राज्यमंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल के सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला बनेंगे।
कार्यक्रम में सांसद Ganesh Singh ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में पूरे जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का एक सशक्त मंच मिला है। उन्होंने कहा कि मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं के विचार, कल्पनाएं और संकल्प सुनकर विश्वास और मजबूत हुआ कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का शुभकामनायें और प्रोत्साहन देते हुए चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, जिला प्रभारी ऋषभ सिंह, मुरारी सोनी, अरविन्द मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#सतना
#JansamparkMP
2 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026