70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ
सिंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 से 29 सितंबर तक होगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता
-------
सतना 26 सितम्बर 2026/स्कूल शिक्षा विभाग जिला सतना द्वारा आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को सिंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा रोड #सतना में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री गणेश सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा, क्रीडा अधिकारी मीना त्रिपाठी सहित खिलाडी उनके कोच तथा शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से शारीरिक क्षमता के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि शालेय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। ताइक्वांडो जैसे खेल शारीरिक दक्षता के साथ आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सिंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा रोड सतना में 26 सितम्बर से 29 सितम्बर तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP