मैहर के कुटाई में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब से भरी बोलेरो, भाटिया कंपनी जगह-जगह कर रही पैकारी
मैहर जिले के सोनवारी शराब दुकान की आड़ में कई गांवों में कथित अवैध पैकारियां संचालित हो रही है। जरियारी मोड़, कंचनपुर मोड़ और कटनी रोड पोड़ी के पास हाईवे किनारे मिनी दुकानों से शराब बिक्री की जा रही है। भाटिया कंपनी की सोनवारी शराब दुकान के मैनेजर संतोष सिंह के संरक्षण में बोलेरो और अन्य वाहनों से गांवों तक शराब पहुंचाई जा रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने आबकारी और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुटाई गांव के ग्रामीणों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
#MaiharNews #MadhyaPradeshNews #IllegalLiquor #Maihar #MPNews
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Sep 26, 2026