इटारसी: इटारसी कृषि उपज मंडी के सामने दो सांडों की लड़ाई से एक घंटे तक थमा यातायात, सड़क पर लगा लंबा जाम
इटारसी कृषि उपज मंडी खेड़ा के पास बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे दो सांडों की आपसी भिड़ंत से आवागमन बाधित हो गया। दोनों सांड सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे पर हमला करते रहे, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीर परेशान होते रहे। लोगों ने सांडों को भगाने के लिए लकड़ियां बरसाईं, पटाखे फोड़े और पानी के टैंकर से पानी भी डाला, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।