बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही JDU के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मौजूदा MLC और JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके मुकाबले दूसरे उम्मीदवार नवादा जिला के शिक्षा बिंद अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर नीरज कुमार भी लगातार पलटवार कर रहे हैं। नीरज कुमार इस सीट से लगातार तीन कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और चौथी बार मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी के भीतर दोनों नेताओं के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिशों की भी चर्चा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 88 हजार मतदाता हैं और इसमें पटना, नालंदा व नवादा की 26 विधानसभा सीटें शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अलग मतदाता सूची होती है, इसलिए यहां चुनावी गणित विधानसभा चुनाव से अलग रहता है। अब बड़ा सवाल यही है कि अनंत सिंह का समर्थन अनुज सिंह के पक्ष में कितना असर डालता है और JDU नेतृत्व इस अंदरूनी टकराव को किस तरह संभालता है। देखना दिलचस्प होगा। Ppn News Hub,Nawada Bihar
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026