परैया: इगुणी में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध खनन का ट्रैक्टर ज़ब्त किया, चालक-मजदूर फरार
Paraiya, Gaya | Jul 19, 2026 परैया थाना क्षेत्र के मोरहर तट स्थित इगुनी गांव के सड़क से पुलिस ने शनिवार आधी रात को अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित जप्त किया। पुलिस अधिकारी द्वारा जब्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया। चालक व मजदूर पुलिस वाहन को देखकर फरार।हो गया है। SHO सुनिता कुमारी ने बताया कि खनन अधिकारी द्वारा रविवार ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।