गोरखपुर: जिला कारागार में शिक्षित बंदियों ने ली स्मार्ट क्लास की ट्रेनिंग, कैदियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
जिला कारागार में शिक्षा की नई रोशनी फैलाने का अनूठा प्रयास किया गया है। शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षित 10 बंदियों को स्मार्ट क्लासेस की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस पहल के तहत, ट्रेनिंग प्राप्त बंदी अब अन्य कैदियों को डिजिटल तरीके से पढ़ाएंगे। इससे बंदियों को न केवल शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।