गोरखपुर: कैंपियरगंज में बनेगा वन विश्वविद्यालय, डीएफओ ने दी जानकारी
वन विभाग के डी.एफ.ओ. विकास यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्माण की योजना में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता को भी मजबूत करना है। इस परियोजना से गोरखपुर को पर्यावरण के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।