गोरखपुर: गोरखनाथ थाने में एसएसपी ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मकर संक्रांति पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक गोरखनाथ थाने में अधिकारियों के साथ की। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और मिले में आए हुए दुकानदारों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।