गोरखपुर: झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के बाद जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त किया गया
जिला महिला अस्पताल के सीच जय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जिला में अस्पताल में किसी भी विषम परिस्थितियों में अग्निकांड से जूझने के लिए एसएनसीयू में चार अग्निशमन यंत्र लगे हैं, जिनमें तीन एबीसी टाइप और एक CO2 टाइप है। इसके अलावा जिला में अस्पताल के भवन में 42 और MCH भवन में 37 अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी गई है।