बीकानेर: मदन विहार हत्याकांड में सहमति के बाद धरना समाप्त, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिला
बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मदन विहार कॉलोनी में भंवरलाल रेगर हत्याकांड को लेकर चल रहा धरना प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अखिल भारतीय रैगर महासभा के पदाधिकारियों व परिजनों ने मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म किया। प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द आरोपी गिरफ्तारी, विधिक सहायता और सरकारी नौकरी के लिए प्रयास का आश्वास