कैसरगंज: घाघरा के बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने बढ़े जलस्तर का लिया जायजा
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विकासखंड फखरपुर के मझारा तौकली क्षेत्र का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने ग्राम मिर्जा पकड़िया और अर्जुनपुरवा पहुंचकर लगातार हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति और उनकी समस्याओं