पहाड़ी विकासखंड में गरीबों के निशुल्क राशन में भारी गड़बड़ी! सड़े गेहूं की खेप राशन दुकानों पर पहुंचने से मचा हड़कंप
पहाड़ी बुजुर्ग, सालिगपुर, सगवारा, मुहरवा और रम्पुरिया समेत करीब आधा दर्जन राशन की दुकानों पर अक्टूबर माह में वितरण के लिए भेजे गए खाद्यान्न में सड़ा हुआ गेहूं पहुंचने का मामला सामने आया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गरीबों को निशुल्क दिए जाने वाले सरकारी राशन में सड़ा गेहूं आखिर किसके स्तर से भेजा गया? बताया जा रहा है कि कई बोरियां सामान्य सरकारी पैकिंग के बजाय निजी बोरियों में हाथ से सिली हुई मिली हैं।
ग्रामीणों ने पूरे मामले में खाद्यान्न की गुणवत्ता, बोरियों के स्रोत और आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। सवाल यह भी है कि यदि राशन की गुणवत्ता की जांच होती है तो खराब गेहूं राशन दुकानों तक पहुंचा कैसे?