करगहर: करूप में आपसी रंजिश में फायरिंग, ठेकेदार नवल किशोर सिंह समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज, एक कारतूस एवं खोखा बरामद
करूप गांव में आपसी रंजिश को लेकर ठेकेदार नवल किशोर सिंह एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव के दौरान ठेकेदार पक्ष के लोगों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेकेदार के बेटे से राइफल छीनने का प्रयास करते हुए कुछ लोग एवं महिलाए