सिंगरौली: अमलोरी में विस्थापितों के लिए युवा कांग्रेस का प्रदर्शन 8 जून को : युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पांडे
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पांडे ने कहा कि जो परियोजना से विस्थापित परिवार है। जिनकी जमीन ली गई है। वह लोग तो रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। विस्थापित परिवार के लोगों का कहना है कि जब वह रोजगार के लिए जाते हैं तो कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी यह बता देते हैं की जगह नहीं है। जबकि कंपनी में बाहर के लोगों को लाकर भर्ती की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे हालातो को लेकर युवा कांग्रेस शांत नहीं रहेगी। और आगामी 8 जून को हम अमलोरी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पर उग्र प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी।