भिण्ड के मुसावली गांव पुरानी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत युवक ने आज शुक्रवार के रोज दोपहर 3:00 बजे भारौली थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।