घाटमपुर: घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित आबकारी ऑफिस के पास मिला एक व्यापारी का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
घाटमपुर कस्बे मुख्य चौराहे स्थित आबकारी ऑफिस के पास एक व्यापारी का शव सड़क किनारें पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने व्यापारी के शव को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस से हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका जताई है।