घाटमपुर: हाजीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की टक्कर में 5 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
बिधनू थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो व बाइक की भिडंत हो गई। हादसे में दोनो वाहनों के पांच लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बिधनू सीएचसी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया हैं।