घाटमपुर: कस्बे के ओवर ब्रिज के ऊपर एक अज्ञात युवक का पड़ा मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
घाटमपुर कस्बे के ओवर ब्रिज के ऊपर एक अज्ञात युवक का अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी घाटमपुर लाए,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल कारण के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।