घाटमपुर: बंबूराहा गांव में पैसे के लेने के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष को आई गम्भीर चोट, पुलिस से की शिकायत
घाटमपुर क्षेत्र के बंबूराहा गांव में पैसे के लेनदेन के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष को गंभीर चोटें आ गई। परिजन घायल को घाटमपुर थाने लेकर पहुंचे,जहां से पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार जारी है। वही पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं।