आगर: कमल कुंडी में श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण रुक्मणि विवाह प्रसंग सुनाया गया
कमल कुंडी पर जारी श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार शाम 6 बजे कथा वाचक विजय जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि रुक्मणी के भाई ने इनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल नंद के लाला अर्थात श्री कृष्ण जी को अपने पति के रूप में वरण करेगी