आगर: आगर-सुसनेर मार्ग पर चामड़दा के पास कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक महिला की मौत, 5 घायल
आगर सुसनेर मार्ग चामड़दा के समीप शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक अज्ञात वाहन चालक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें कार में सवार एक 55 वर्षीय महिला बादाम बाई पति मोहनलाल निवासी छाबड़ा राजस्थान की मौत हो गई साथ ही कार में सवार 5 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।